उत्तर प्रदेशधर्म/अध्यात्मराजनीतिराज्य
बांसी में श्रावणी उपाकर्म का वैदिक धूमधाम से आयोजन

ललितपुर। कस्बा बांसी में श्रावण मास के पवित्र अवसर पर श्रावणी उपाकर्म का कार्यक्रम बड़े उत्साह और वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। बांसी के विद्वान ब्राह्मणों ने शहजाद नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दसविधि स्नान, प्राचीन संकल्प, यज्ञोपवीत धारण और गणेश पूजन से हुई। अनुष्ठान में सभी ने समाज और देश की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वैदिक अनुष्ठान केंद्र समिति से पं. आचार्य शत्रुघ्न शास्त्री, नीरज गंगेले शास्त्री, रामलाल गोस्वामी शास्त्री, गोपाल दुबे शास्त्री और अभिषेक तिवारी शास्त्री ने भाग लेकर वैदिक विधियों का संपादन किया।
कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आयोजन के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
—