उत्तर प्रदेशधर्म/अध्यात्मराजनीतिराज्य
डीएम व एसपी ने बाराबफात पर्व को लेकर किया शहर क्षेत्र निरीक्षण

ललितपुर। बाराबफात पर्व पर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को बाराबफात पर्व पर जिलाधिकारी अमनदीप डुली एवं पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने शहर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी में लगे पुलिस बल से वार्ता की और उन्हें सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पर्व पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस बल को मुस्तैद रहना होगा।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त गश्त, चौराहों पर निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।