उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

बाल विवाह रोकने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

 

 

ललितपुर के मड़ावरा ब्लॉक के ग्राम दलपतपुर में सोसायटी फॉर प्रगति भारत द्वारा बाल विवाह रोकने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें लोगों से बाल विवाह न करने की अपील की गई।

 

गुरुवार देर शाम संस्था ने दर्जनों लोगों के साथ गांव में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि लड़की की 18 साल से पहले और लड़का की 21 साल से पहले शादी करना कानूनी अपराध है। इस लिए सभी अपने बच्चों की शादी तय उम्र के बाद ही करें। अगर कोई बाल विवाह करता हुआ पाया गया तो उसकी तत्काल सूचना संस्था तक पहचाने की अपील की गई। पूरे गांव में यह कैंडल मार्च निकालने के बाद ग्रामीणों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। बताया गया कि सोसायटी फॉर प्रगति भारत द्वारा जनपद में लगातार बाल विवाह रोकने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चिंतामन पं सहायक अनिल कुमार. आशा, आंगनवाड़ी, संस्था के कार्यकर्ता महेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *