उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में दो बाइकों की टक्कर से हादसाः युवक गंभीर रूप से घायल, रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में शनिवार देर शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। यह हादसा नवीन गल्ला मंडी के समीप हुआ।

 

घायल युवक की पहचान मड़ावरा कस्बा निवासी महेंद्र (35) पुत्र पूरन लाल कोरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र देर शाम अपनी रिश्तेदारी से लौट रहा था।

 

नवीन गल्ला मंडी के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई। टक्कर के बाद महेंद्र गिरकर बुरी तरह घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल महेंद्र को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!