उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

अमझरघाटी पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो श्रद्धालु महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर

 

 

ललितपुर। हनुमान जी मंदिर अमझरघाटी से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालु महिलाओं के साथ बीते शनिवार 13 दिसंबर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सागर-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच -44 पर सड़क पार करते समय मालथौन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने तीन महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को यूपी-एमपी बॉर्डर के नजदीक स्थित सागर जिले के कस्बा मालथौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलग-अलग अस्पतालों सागर, भोपाल व जिला मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

 

इलाज के दौरान घायल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी रामदेवी की 14 दिसंबर को सागर स्थित भाग्योदय अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी रेशमा कुशवाहा ने 16 दिसंबर को भोपाल के नर्मदा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीसरी महिला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!