उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

योगी सरकार ललितपुर में कराएगी नेचर एंड वर्ड फेस्टिवल का आयोजन

 

2 फरवरी को होने वाले आयोजन में प्रदेश सरकार के कई मंत्री और अफसरों की रहेगी मौजूदगी

महावीर स्वामी वाइल्डलाइफ सैंचुरी देवगढ़ में होगा फेस्टिवल का आयोजन

बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ाने में मददगार बनेगा आयोजन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से कई तरह के अभिनव पहल कर रही है। इस कड़ी में ललितपुर जिले में वर्ल्ड वेटलैंड डे पर 2 फरवरी को नेचर एवं वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के वन मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत उत्तर प्रदेश शासन के अधिकारी हिस्सा लेंगे। आयोजन में स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों की हिस्सेदारी रहेगी।

बुंदेलखंड वृत झांसी के वन संरक्षक महावीर कौजालगी ने बताया कि इस वर्ष का उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय नेचर एवं वर्ड फेस्टिवल ललितपुर में वर्ल्ड वेटलैंड डे पर मनाया जा रहा है। वर्ल्ड वेटलैंड डे हर वर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है। ललितपुर जनपद के देवगढ़ में महावीर स्वामी वाइल्डलाइफ सैंचुरी है। यह बेतवा नदी के किनारे स्थित एक रमणीय स्थल है।

वन संरक्षक ने आगे बताया कि इस सैंचुरी में कई किस्म के पक्षी और वन्यजीव पाए जाते हैं। सैंचुरी के भीतर महावीर स्वामी जैन मंदिर का कॉम्प्लेक्स है। देवगढ़ में प्राचीन दशावतार मंदिर भी स्थित है। इस तरह यहां कल्चरल हेरिटेज और वाइल्डलाइफ का यहां संगम है। यहां पर तीन दिवसीय वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!