उत्तर प्रदेश
नाराहट-गोना मार्ग पर झांभर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, गले में बंधा मिला पत्थर!
हत्या की आशंका से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा।
नाराहट (ललितपुर)। नाराहट-गोना-टिकटड़ा मार्ग पर कलारी के पीछे झांभर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले में पत्थर बंधा मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।




