उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन जागृति से फिर जुड़ा बिखरता परिवार, पुलिस की काउंसलिंग लाई रंग

 

 

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति के तहत ललितपुर पुलिस ने टूटते रिश्ते को बचाने में सफलता हासिल की। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को आपसी बातचीत और समझाइश के जरिए सुलझा दिया गया।

 

एक परिवार फिर से साथ रहने को हुआ राजी, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में घोली मिठास। वहीं तीन अन्य मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित की गई।

 

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित काउंसलिंग टीम के सदस्य मौजूद रहे। ऑपरेशन जागृति के जरिए पुलिस बिखरते परिवारों को जोड़ने और रिश्तों में फिर से विश्वास कायम करने की पहल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!