उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत की रखवाली करने गए किसान की मौत, सांप काटने की आशंका
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम अडवाहा मजरा कोडरन निवासी किसान राजा राम (52) की रविवार सुबह खेत पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह शनिवार रात खेत की रखवाली करने गए थे, लेकिन सुबह घर नहीं लौटे। परिजन खोजते हुए खेत पहुंचे तो वह टपरे के पास बेहोश मिले। उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने मौत का कारण सांप काटने की आशंका जताई है।




