तालबेहट में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी: बाइक चालक और बच्ची गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जख़ौरा मार्ग दिगारा पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और उस पर बैठी एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तालबेहट की ओर आ रहा था। रास्ते में एक महिला को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
दुर्घटनास्थल पर तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
घायलों की पहचान चक्र लालौन निवासी 17 वर्षीय वर्षा पुत्री महेश और 42 वर्षीय बाइक चालक महेश पुत्र हर सिंह के रूप में हुई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। डॉ. बजाज ने जानकारी देते हुए बताया दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है।




