जखौरा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, जांच में जुटी पुलिस
दुपट्टे से झूलता मिला शव
जखौरा/ललितपुर।
थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा में मंगलवार को एक नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मृतका के परिजन चैनू पाल पुत्र फूल सिंह पाल निवासी ग्राम धरमपुरा द्वारा थाना जखौरा पर दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जखौरा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मय उप निरीक्षक विनोद कुमार, महिला हेड कांस्टेबल जागृति तथा फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई। मौके पर पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी ललितपुर भेजा गया।
मृतका की पहचान कु. राधा पाल (उम्र लगभग 16 वर्ष) पुत्री तुलाराम पाल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है




