उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शराब के नशे में दो युवकों में मारपीट, सड़क पर मचा हंगामा
ललितपुर। थाना वार क्षेत्र में शनिवार को शराब के नशे में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में भी दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार, दोनों युवक शराब के नशे में आपस में उलझ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।




