उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर नगर पालिका ने किया भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं का हुआ अभिनंदन

 

ललितपुर। भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद ललितपुर द्वारा सदर कांटे पर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अभिनंदन किया गया।

पालिका की ओर से स्वागत कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं को मिष्ठान एवं जलपान वितरित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, पार्षद अफजुल रहमान, पार्षद अशोक पंथ, पार्षद आलोक जैन मयूर, पार्षद गिरीश पाठक सोनू, पार्षद रमेश कुमार उर्फ गांधी, पार्षद प्रतिनिधि गिरधारी कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि अमित कुशवाहा, पूर्व पार्षद अनुराग जैन शैलू, नामित पार्षद पार्वती खटीक, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, गैरिज प्रभारी अमित कुमार रिंकू, धीरेंद्र घावरी सहित नगर पालिका के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!