उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

आपे टैक्सी में सवार महिला के मंगलसूत्र, करदौनी व पायल झपट्टा मारकर भागे बाइक सवार बदमाश 

 

बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम रवाना, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध

ललितपुर। सोमवार की सुबह एनएच-44 पर बाइक सवार दो बदमाशों ने आपे टैक्सी में बैठकर जा रही एक महिला के गले से मंगलसूत्र व पैरों से पायल सहित करदौनी झपट्टा मारकर भाग निकले। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया है कि थाना पाली अंतर्गत एक गांव निवासी सुमन आपे टैक्सी में सवार होकर किसी काम से ललितपुर आ रही थी, जब वह ऑपे टैक्सी में किनारे की ओर बैठी हुई थी, ऑपे टैक्सी जब एनएच-44 स्थित मसौरा के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी तभी बाइक सवार दो बदमाश आपे के बगल में आये और झपट्टा मारकर सुमन के सोने के मंगलसूत्र, पायल व करदौनी लेकर भाग निकले। इस घटना से हडक़म्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!