उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
किसान का ट्रैक्टर रोककर की मारपीट, पीड़ित के भाई ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की उठाई मांग
पीताम्बरा टुडे-ललितपुर। मड़ावरा के ग्राम गोरा कडया में खेत जोतने गए किसान का रास्ता रोककर दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में पंडित के भाई ने पुलिस अधीक्षक शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम गोरा कछया निवासी उदयराज पुत्र हीरालाल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताना
कि उसका भाई राजेश 24 मार्च की रात 10-40 बजे वह अपने खेत या ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने
के लिए गया हुआ था। तभी चार से पांच दवंग आए और तसका रास्ता रोक लिया। गाली गलौज कर लाठी डंडों व कुल्हाड़े से मारपीट करने लगे। इतना ही उन्होंने ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बचाने आए पिता व ग्रामीणों को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ित ने उक दबंगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।




