उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में साप्ताहिक परेड की ली सलामी

 

 

ललितपुर । पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स पहुंचकर साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का अवलोकन कर उनकी दक्षता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड की ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड व आपसी तालमेल की गुणवत्ता को बारीकी से परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित विभिन्न शाखाओं जिसमे शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन व कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और संसाधनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी ने डायल-112 के पीआरवी वाहनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की साफ-सफाई, वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब व मोबाइल सहित अन्य आपातकालीन उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की। पीआरवी स्टाफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित व सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश देते हुए रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने पर जोर दिया।

इसके उपरांत आयोजित अर्दली रूम में एसपी ने विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाहियों, शिकायतों व लंबित पत्रावलियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

 

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुनील भारद्वाज, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!