उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कचनौदा के गाईयाघाट पर ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्करः एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

कचनौदा के गाईयाघाट पर ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्करः एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं कचनोंदा के गाईयाघाट पर शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, भानपुर से मिर्चवारा की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर ने ललितपुर की दिशा से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार को सिर, कान, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 पुलिस हेल्पलाइन और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

 

हालांकि, 108 एम्बुलेंस को पहुंचने में कुछ समय लग रहा था, जिसके चलते राहगीरों ने घायल बाइक सवार को उठाकर सड़क किनारे छाया में लिटाया। 112 पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और घायल को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!