उत्तर प्रदेशक्राइम

फुटपाथ पर वाहन और सडक़ पर दिख रहे राहगीर

 

सडक़ से होकर गुजर रहे राहगीरों को उठाना पड़ रहा जोखिम

ललितपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर भले ही लाखों रुपये चौड़ीकरण एवं चौराहे के सुंदरीकरण पर खर्च किए जा रहे हों पर जगह-जगह पसरे अतिक्रमण ने शासन प्रशासन की मंशा पर पानी फेर कर रख दिया है। इतना नहीं, सडक़ से होकर गुजर रहे राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ रहा है, उन्हें हर समय अंदेशा बना रहता है कि कहीं कोई वाहन टक्कर न मार दे।

शहर का सौंदर्यीकरण कराने के मकसद से मार्गो का चौड़ीकरण, चौराहे का सुंदरीकरण, सेल्फी प्वाइंट जैसे कई कार्य कराए जा रहे हैं। इस तरह के कार्यो किए जाने के बाद भी शहर सुंदर नजर नहीं आ रहा है। इसकी वजह जगह-जगह अतिक्रमण होना है। राहगीरों को जो फुटपाथ तैयार किए जा रहे हैं, उन पर राहगीर पैदल नहीं चल पा रहे हैं क्योंकि जगह-जगह या तो दुकानदार अपनी दुकान का सामान रखे हुए हैं या फिर साइन बोर्ड रख दिया है या फिर हाथ ठेला दुकानदार खड़े हो गए हैं। यदि यह सब नहीं है तो बेतरतीब वाहन खड़े दिखाई देते हैं। बुधवार की शाम ऐसा ही नजारा रहा। कंपनी बाग के बाहर फुटपाथ पर लोडिंग वाहन जगह-जगह खड़े थे तो सडक़ पर ई-रिक्शा व साईन बोर्ड रखे नजर आए। वहीं, सुपर मार्केट के फुटपाथ पर दुपहिया व तिपहिया वाहन खड़े थे। लगभग ऐसा ही नजारा घंटाघर के पास, गेंदालाल पेट्रोल पंप के पास, पुरानी तहसील तिराहे के पास, पुराना सदरकांटा के पास, पानी की बड़ी टंकी के पास, इलाइट चौराहे के पास का है। इस स्थिति में राहगीरों को सडक़ से होकर बचते-बचाते हुए निकलना पड़ रहा है। यह कोई एक दिन की समस्या नहीं है, इस तरह के हालातों से राहगीरों को आए दिन जूझना पड़ता है। इसके बाद भी इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!