उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
कैसे मिले बच्चों को शिक्षा?, विद्यालय समय पर सड़क पर घूमते नजर आए शिक्षक
बिरधा विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय मगरपुर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि विद्यालय खुलने के निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे प्रभारी स्कूल नहीं पहुंचे और सुबह 8:15 बजे बिरधा कस्बे में घूमते नजर आए। जब जिम्मेदार अधिकारी ही समय पर विद्यालय नहीं पहुंचेंगे तो शिक्षकों और कर्मचारियों पर अनुशासन कैसे बना रहेगा, इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।




