उत्तर प्रदेश
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम कुआंगांव तिराहे के पास गुरुवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्राम बिल्ला निवासी 32 वर्षीय सुजान पुत्र हरीराम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुजान को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।


