उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में करंट लगने से युवक की मौतः परिजनों ने बिजली-कर्मी पर लगाए आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली कलां में बुधवार को 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने एक विद्युतकर्मी और उसके साथियों पर मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।दर्जनों ग्रामीण मड़ावरा थाने पहुंचे

 

बुधवार शाम दर्जनों लोग मड़ावरा थाने पहुंचे। ग्राम गढ़ौली कलां निवासी रघुनाथ सिंह लोधी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र सिंह (27) पिछले तीन साल से एक विद्युतकर्मी के साथ काम करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दस दिन पहले धर्मेंद्र का उस विद्युतकर्मी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे देख लेने की धमकी दी गई थी।

 

इलाज के दौरान हुई थी मौत

 

शिकायत के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव में विद्युत लाइन ठीक करने के लिए शट डाउन होने की बात कहकर धर्मेंद्र को पोल पर चढ़ने को कहा गया। जैसे ही धर्मेंद्र पोल पर चढ़ा, अचानक उसमें करंट दौड़ गया और वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद धर्मेंद्र के साथ मौजूद साथी उसे छोड़कर भाग गए।

 

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और धर्मेंद्र को उपचार के लिए महरौनी के सीएचसी केंद्र ले गए। वहां से उसे टीकमगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण देव यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!