उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
कुंए में गिरने से अधेड़ की दर्दनाक मौत
ललितपुर जनपद के मरवारी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव निवासी 75 वर्षीय ओम प्रकाश की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




