दतिया में भीषण ट्रक दुर्घटना में ललितपुर निवासी चालक की मौत, दो अन्य घायल
दतिया में एनएच-44 पर रविवार दोपहर सोनागिर तिराहे के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान परशुराम यादव निवासी रजपुरा जिला ललितपुर के रूप में हुई है। वह अपने साथी सुनील रजक के साथ खाली ट्रक लेकर तालबेहट से दिल्ली सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान सोनागिर तिराहे के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक परशुराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे में मृतक का साथी सुनील रजक घायल हुआ है, जबकि दूसरे ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे में मृतक का साथी सुनील रजक घायल हुआ है, जबकि दूसरे ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटना के कारण एनएच-44 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




