बिरधा NH-44 पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत
ललितपुर। बिरधा क्षेत्र अंतर्गत NH-44 नेशनल हाईवे पर बिरधा क्षेत्र अंतर्गत एक पुल के पास सोमवार रात करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान गोलू पुत्र शाकिर खान उम्र करीब 18 वर्ष निवासी गोविंद नगर, ललितपुर के रूप में हुई है। मृतक के साथ मौजूद उसके साथी अयान ने बताया कि वह दोनों धामोनी शरीफ़ से लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पुल के पास सड़क किनारे रुके, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक आया और गोलू को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी गई और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।




