शादी समारोह से गायब बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली
बार कस्बे में शीशम के पेड़ के पास से मिली क्षतिग्रस्त बाइक शादी समारोह से गायब बाइक बार थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह से गायब हुई मोटरसाइकिल अगले दिन सुबह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। बाइक बार कस्बे में एक शीशम के पेड़ से टकराई हुई पाई गई।
जानकारी के अनुसार, थाना बार क्षेत्र निवासी सरमन झा अपने मित्र के साथ भैलोनीसूवा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। भोजन के बाद जब वे अपनी HF Deluxe मोटरसाइकिल (नंबर UP 94 R 9066) के पास पहुंचे, तो वह वहां से गायब थी।
सरमन झा ने बताया की उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और रास्तों में भी काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। मायूस होकर वे लौट आए।
अगली मंगलवार सुबह 7.30 बजे उनके मित्र मोनू ने उन्हें सूचना दी कि उनकी मोटरसाइकिल बार कस्बे में इंडेन गैस एजेंसी के पास एक शीशम के पेड़ से टकराई हुई पड़ी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है




