उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

ललितपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा दूसरा ज्ञापन ललितपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र शुक्ला जी को दिया जिसमें शहर के जिला संयुक्त अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में आमजन को उपचार में होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया
1 , अभी-अभी 7 मई को अशोक कुमार जैन मोहिनी व्यापारी के साथ घटित घटना के लिए मांग की गई इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो
2 न्यूरो सर्जन ,हृदय रोग विशेषज्ञ एवं अनुभावशील चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की जाए जिससे आमजन को उपचार में राहत मिल सके
3 संयुक्त चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे वरिष्ठ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए जिससे गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों के लिए प्राथमिक
उपचार दिया जाए एवं मरीज को मजबूरी में ही रेफर किया जाए बाकी इलाज मरीज का ललितपुर जिला चिकित्सालय में करने का प्रयास किया जाए
4 जिला संयुक्त चिकित्सालय में ऊपर की मंजिल के वार्डों में ऑक्सीजन की कमी होने की शिकायत आई है
ऑक्सीजन की तुरंत पूर्ति की जाए जिससे ऑक्सीजन कमी के कारण आमजन की छती ना हो
5 सरकारी डॉक्टरों द्वारा निजी प्रैक्टिस करने पर मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में सरकारी डॉक्टर लापरवाही से इलाज करते हैं जिससे आमजन को नुकसान सहन करना पड़ता है
6 संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड मशीन , जांच के अन्य उपकरण आए दिन खराब होना बताते हैं इसकी जांच करके उपचार हेतु मशीनों को ठीक रखा जाए जिससे मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़े
7 ,वर्तमान में 2026 में लगभग 5 महीने में लापरवाही से चिकित्सा करने पर लगभग 5,6 मरीजों की हालात बिगड़ने से उनकी मौत हो चुकी है अभी तत्कालीन 7 मई को अशोक कुमार जैन व्यापारी की चिकित्सा में लापरवाही के कारण मृत्यु हो चुकी है हमारी मांग है इस तरह की लापरवाही पर जिला प्रशासन द्वारा अंकुश लगाया जाए जिससे आमजन की मौत किसी भी प्रकार की लापरवाही से नहीं हो पाए और ललितपुर जिला संयुक्त अस्पताल को रेफर सेंटर नहीं बनाया जाए एवं मरीज के साथ डॉक्टर एवं कर्मचारियों के द्वारा सौहार्द पूर्ण व्यवहार किया जाए

विगत दिनों जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा खोदी गई सड़कों को भरने की मांग की गई थी और प्रशासन द्वारा भी 10 मई तारीख का भी अल्टीमेटम दिया गया था खोदी हुई सड़क भरने का ठेकेदारों को
व्यापार मंडल द्वारा पुनः मांग की जा रही है स्टेशन रोड से मवेशी बाजार तक दोनों तरफ चौड़ीकरण के लिए खोदी गई सड़क तत्काल भरी जाए क्योंकि इससे आमजन चोटिल हो रहे हैं व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है इसलिए नगर के वार्डों में खोदी गई सड़कों को तुरंत भरा जाए क्योंकि आमजन को निकालने में बहुत समस्या होती है ठेकेदारों के ऊपर कार्रवाई की जाए और ब्लैकलिस्टेड भी किया जाए जब भी पाइपलाइन डालने के लिए सड़क गहरीकरण किया जाए तो नियत समय में ही सड़क को खोदा जाए और भरा जाए ऐसे ही ठेकेदारों को कार्य दिया जाए प्रशासन द्वारा
यदि समस्याओं का शीघ्र हल नहीं किया गया तो व्यापार मंडल को आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा
ज्ञापन देने में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिघई, गल्ला मंडी अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष जय कुमार महोली, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर जमोरया , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी राजानाराहट , रविंद्र दिवाकर, विजय जैन कॉफीहाउस डॉ संजीव कड़की अशोक सोनी , नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार , जिला विधि सलाहकार एडवोकेट नीरज मोदी ,नगर संयोजक मंगू पहलवान जिला मंत्री सुबोध गोस्वामी, अनिल जैन मामा भांजा, पवन दाऊ, रवि राजा, राजकुमार साहू, मनीष जैन मनपसंद ,महावीर कामरा अमन जैन पटना दीपक सेन , प्रवेश सिंह आदि उपस्थित थे
शैलेंद्र सिंघई जिला महामंत्री जिला उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!