उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

भूसे में लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम कल्यानपुरा के मजरा कंचनपुरा में गुरुवार को किसान किशोरी लाल कुशवाहा के बाड़े में अचानक आग लग जाने से भूसा एवं बने हुए उपले जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि आग लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग की लपटों में किसान का भूसा और बड़ी मात्रा में उपले जल गए, जिससे उसे आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!