उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
प्राथमिक विद्यालय तेरई फाटक के सामने खुलेआम बिक रही शराब, विभाग मौन
ललितपुर । कोतवाली तालबेहट की ग्राम पंचायत तैरई फाटक में प्राथमिक विद्यालय के।ठीक सामने एक दबंग परिवार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर छोटे बच्चे द्वारा खुलेआम शराब की बिक्री कराई जा रही है। शुक्रवार को एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक छोटा बच्चा खुलेआम किराने की दुकान से देशी शराब का क्वार्टर बेचता नजर आ रहा है। बताया गया है कि गाॅव का।एक दबंग राजपूत जाति के आदमी द्वारा लंबे समय से यह कारोबार किया।जा रहा है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि आवकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।




