सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने को डीएम एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए कड़े निर्देश
न्यू टाउन रेलवे स्टेशन से हाईवे तक ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए किया स्थलीय निरीक्षण
रोड़ा और मसौरा बैरियल से हटाए जाएंगे अवैध रूप से खड़े ट्रक, नए बस अड्डे पर शिफ्ट करने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
ललितपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने गुरुवार को कलैक्ट्रेट में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने मसौरा बैरियल पर हुई दुर्घटनाओं पर घोर नाराजगी जताते हुए दुर्घटना बहुल्य क्षेत्र रौंडा और मसौरा के पास खड़े होने वाले ट्रक और अन्य वाहनों को हटाने के निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए, साथ ही नए बस अड्डे पर बस स्टैंड के संचालन हेतु शिफ्ट करने की कार्यवाही त्वरित गति से करने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी करें और ब्लैक स्पॉट्स पर भी कैमरे लगवाएं।




