लगातार आगजनी की घटनाओं के बाद व्यापरियों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
ललितपुर आज जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय सदस्य आकाश गुप्ता के प्रतिष्ठान झांसी रोड नहर के पास स्थित जिसमें 30,05,26 रात्रि 11:00 बजे भीषण आग की चपेट में शोरूम आ गया जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कम होने से आग बुझाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी बजाज पावर प्लांट से आई जिनके सहयोग से आग बुझाने में काबू पाया जब तक गुप्ता ट्रेडर्स का करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका था क्यों कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से शोरूम के अंदर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था आग फैलने से रोकने के लिए जेसीबी मशीन से शोरूम की गोदाम की दीवारें तोड़नी पड़ी फिर भी दमकल गाड़ियों को लगभग 12 घंटे आग बुझाने में लग गए थे जब तक पूरा माल खाक हो गया था प्रथम ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय सत्य प्रकाश जी को दिया
दूसरा ज्ञापन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के निवास पर जाकर दिया गया
दोनों ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई प्रशासन से लोकल स्तर पर एवं राज्य सरकार से अधिकतम क्षतिपूर्ति दिलाई जाए सहायता के रूप में व्यापारी आकाश गुप्ता के साथ में व्यापार मंडल एवं नगर के पूरे व्यापारी साथ में हैं
बिगद दिनों में सरकार द्वारा तेज हवा पानी आंधी तूफान का अलर्ट भी जिला प्रशासन द्वारा किया गया था
जिला उद्योग व्यापार मंडल लगभग 4 वर्षों से जनपद ललितपुर में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और हर तहसील में फायर स्टेशन एवं दो, दो गाड़ियों की मांग कर रहा था जिला प्रशासन अग्निशमन अधिकारियों द्वारा शासन से पत्राचार करते हुए चारों तहसीलों में शीघ्र ही फायर स्टेशन एवं गाड़ियों की पूर्ति के लिए शासन से मंजूरी हो गई है शीघ्र ही तहसीलों में फायर स्टेशन का निर्माण करके गाड़ियां उपलब्ध कराई है जिससे गर्मियों में होने बाली आगजनी से होने वाले नुकसान को रोका जाए इसी क्रम में 29 तारीख की रात्रि में चौका बाग के सामने कुमार ट्रेडर्स राजेंद्र जैन राजू की दुकान एवं मकान में रात्रि 2:00 बजे लगभग भीषण आपकी चपेट में आ गया था ऊपर की मंजिल में सो रहे घर की चार परिजन पीछे वाले गेट से सकुशल बाहर निकल आए इसलिए बहुत बड़ी जनहानि बच गई है दुकान में लगभग एक करोड रुपए का नुकसान हुआ है फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है व्यापार मंडल मांग करता है व्यापारी को क्षतिपूर्ति दिलाएं




