उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पटउवा में सड़क हादसा, गाय से टकराई कार
रहली (सागर) से ललितपुर जा रही कार पटउवा के पास अचानक सड़क पर आई एक गाय से टकरा गई।
हादसा इतना जोरदार था कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि कार सवारों की स्थिति की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।




