उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दहेज उत्पीडऩ और मारपीट का आरोप

 

विवाहिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

ससुरालियों पर घर में प्रवेश रोकने

प्रताडि़त करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

ललितपुर। नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम कोलेरा निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीडऩ, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के ग्राम बम्हौराकलां निवासी चांदनी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में उसका विवाह नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम कोलेरा निवासी महेंद्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के दौरान उसके पिता द्वारा सामथ्र्य के अनुसार नकद राशि, सोने-चांदी के आभूषण एवं गृहस्थी का सामान दिया गया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति, सास, जेठ-जेठानी सहित अन्य परिजनों द्वारा कम दहेज लाने की बात कहकर उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से परेशान किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे बच्चों सहित मायके भेज दिया गया। शिकायत पत्र में कहा गया है कि 28 मई 2026 को वह अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंची तो परिजनों ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया। विरोध करने पर कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीडि़ता का आरोप है कि उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान आसपास के लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही स्वयं एवं अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की भी गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!