उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
कर्ज की परेशानी से किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौमई में कर्ज की परेशानी से जूझ रहे एक किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी मड़ावरा और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्राम चौमई निवासी 50 वर्षीय फूलू पुत्र पर्वत गुरुवार को अपने मूंग के खेत की रखवाली के लिए गया था। शाम को भतीजा अनिल खेत पर बने टपरे में पहुंचा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार मृतक के पुत्र की शादी और खेती-किसानी के कर्ज को लेकर लंबे समय से आर्थिक तनाव में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




