उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

चलती बाइक से कूदा आरोपी, सिपाही समेत आरोपी घायल

 

 

ललितपुर। गिरार थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में एक आरोपी चलती बाइक से कूद गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और आरोपी भानसिंह (34) व सिपाही कमल कुमार (34) घायल हो गए।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार, गिरार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा इकौना में उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी भानसिंह को पकड़कर थाने ले जा रही थी। रास्ते में उसने भागने के इरादे से चलती बाइक से छलांग लगा दी। हादसे में दोनों के घुटनों और कोहनी में चोटें आईं।

 

पुलिस ने आरोपी को भागने नहीं दिया और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी किसी मामले में वारंटी भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!