उत्तर प्रदेश
दहेज में बाइक की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता से मारपीट का आरोप, उपचार के दौरान मौत
पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गंभीर आरोप
ललितपुर। जनपद के महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंदरापुर में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गर्भवती विवाहिता के साथ कथित रूप से गंभीर मारपीट किए जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।




