उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

घर के बाहर बैठे युवक पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से किया प्रहार

 

 

ललितपुर। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्षपुर में घर के बाहर बैठे युवक पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने तालबेहट कोतवाली पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हर्षपुर निवासी पीड़ित मोनू दुबे बीते 10 जून की रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी करीब सात दबंग युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने उस पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

 

हमले के दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। आरोप है कि जाते समय सभी आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

 

घटना में पीड़ित को चोटें आई हैं। पीड़ित ने तालबेहट कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!