उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर: मकान विवाद में लाठी-डंडे चले, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ग्राम गदयाना में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गदयाना गांव में एक मकान विवाद को लेकर दो परिवारों में कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।




