उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

आम तोड़ने से रोकने पर महिला से मारपीट, कार्रवाई की मांग

 

 

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रजवारा में आम तोड़ने से रोकने पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पांच महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रजवारा निवासी पीड़िता पूजा पत्नी मेहरवान ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते 11 जून को शाम करीब 4:30 बजे पांच महिलाएं उसके आम के पेड़ से फल तोड़ने लगीं। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी महिलाओं ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके शरीर पर कई स्थानों पर चोटें आईं और उसकी चूड़ियां टूट गईं। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उसकी सास के साथ भी मारपीट की गई। जब उसने विरोध किया तो विरोध तो सभी महिलाओं ने जान से मारने की धमकी दी।उन्होंने ने बताया कि जिससे उसे लगभग 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि घटना का वीडियो भी उसके पास मौजूद है। पीड़िता ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!