उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में मायके में महिला की संदिग्ध मौतः सर्पदंश की आशंका
ललितपुर में मायके में महिला की संदिग्ध मौतः सर्पदंश की आशंका, तालबेहट में डॉक्टर ने किया मृत घोषित ललितपुर जिले के कल्याणपुरा निवासी एक महिला की बबीना के पास अपने मायके शर्मा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सर्पदंश से मौत होने की आशंका जताई है। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
मृतका की पहचान सोनम (28 वर्ष), पत्नी बलवान, निवासी कल्याणपुरा के रूप में हुई है। परिवारजनों के अनुसार, मंगलवार रात सोनम को सांप ने डस लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे झाड़-फूंक के लिए पूरा कला क्षेत्र के भुचेरा गांव ले जाया गया।बुधवार सुबह झाड़-फूंक के दौरान सोनम की तबीयत अचानक और बिगड़ गई। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया




