उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक गाय से टकराया, गंभीर घायल
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:50 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक सड़क पर अचानक सामने आई गाय से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान संतोष पुत्र डरऊं (29 वर्ष), निवासी ग्राम खांदी, मजरा नारायणपुरा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने गांव लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।




