उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
दो पक्षों में मामूली विवाद ने खूनी रूप लिया, 2 वर्षीय बच्ची के सिर में पत्थर लगने से हुई मौत
झाँसी। ललितपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि एक मासूम बच्ची की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि शाम को शराब के नशे में पहुंचे दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और परिवार के अन्य लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान फेंका गया पत्थर 2 वर्षीय बच्ची के सिर में लग गया। गंभीर हालत में उसे पहले ललितपुर और फिर झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।




