उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
धौर्रा मे दर्दनाक हादसा, महिला समेत दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत
ललितपुर के जाखलौन क्षेत्र में धौरा रेलवे गेट के पास एक दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में घटना के बाद शोक का माहौल है।




