उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
खेत पर किसान की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुरा में सोमवार सुबह खेत पर काम करने गए 55 वर्षीय किसान शिशुपाल पुत्र भागीरथ की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।



