उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

धौर्रा चौकी प्रभारी निलंबित, महिला व दो बच्चों की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई

 

ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम धौर्रा रेलवे गेट के पास एक महिला एवं उसके दो मासूम बच्चों की ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

 

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना को आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के निर्देश पर धौर्रा चौकी प्रभारी विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि धौर्रा रेलवे गेट के पास एक महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!