उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तीसरे दिन भी मड़ावरा के स्कूलों में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर वेतन रोका, शिक्षकों को कड़ी चेतावनी
ललितपुर।
मड़ावरा विद्यालय निरीक्षण अभियान से शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। उपजिलाधिकारी मदन मोहन गुप्ता लगातार तीसरे दिन भी सरकारी विद्यालयों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गिदवाहा और भीकमपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति, मिड-डे मील और सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आने पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। वहीं एक शिक्षक की कार्य में लापरवाही पाए जाने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




