उत्तर प्रदेश
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौत
ललितपुर। रेलवे स्टेशन ललितपुर पर बुधवार को एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान की जा रही है।




