उत्तर प्रदेश

वांछित अभियुक्त को सौजना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

ललितपुर। अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौजना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान वांछित अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र पप्पू अहिरवार, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम कोरवास, थाना सौजना, जनपद ललितपुर को 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 6:45 बजे गिरफ्तार किया।

अभियुक्त थाना सौजना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 103/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 1/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अमन एवं रिजर्व कांस्टेबल मुकट शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!