हर-हर महोदव के उदघोष के साथ दी भोले बाबा को विदाई , धूमधाम से निकली भोले की विदाई यात्रा
सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन में सावन माह के समापन पर बुधवार को शहर में भगवान भोलेनाथ की भव्य विदाई यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरे नगर को शिवमय बना दिया। भक्तजन ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। इसके पूर्व श्रद्धालुओं द्धारा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व महारूद्राभिषेक किया समापन पर देश के विभिन्न राज्यों से आये चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्देश्वर गिरी महाराज, महामण्डलेश्वर चैतन्यपूरी महाराज, पूज्य दण्डी स्वामी श्री राधारमण दास महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी आदित्यानांद महाराज, महामण्डलेश्वर रामेश्वरदास महाराज, महंत स्वामी हरीशपुरी महाराज, महंत स्वामी विवेक भारती महाराज, महंत विज्ञानांनद सरस्वती महाराज, कथा व्यास चन्द्रभूषण पाठक, महंत बलराम पुरी जी, महंत सर्वानंद, महंत विज्ञानानंद जी महाराज, जगदगुरू कृष्णगिरी जी महाराज, महंत सर्वानंद जी महाराज व गौरव भारती जी आदि संतगण उपस्थित रहे।




