उत्तर प्रदेश

राजघाट,माताटीला बांध के गेट खोले, 38 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

 

यूपी समेत मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते बेतवा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने के बाद माताटीला बांध में भी जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते सिंचाई निर्माण खंड के अधिकारियों ने माताटीला बांध के 15 गेट खोलकर करीब 38 हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी है।माताटीला बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बेतवा नदी उफान पर है। वहीं सुकमा-डुकमा बांध के जरिए भी पानी बेतवा नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!