उत्तर प्रदेश

लगातार बारिश में कटरा बाजार की पुरानी जर्जर इमारत का हिस्सा ढहा,मलबा गिरने से एक व्यक्ति घायल

 

शहर के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले कटरा बाजार की महाकाली लाइन के पास गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच करीब 100 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इमारत में लंबे समय से दुकानें संचालित होती रही हैं। भवन का हिस्सा गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के अनुसार, मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के सिर/शरीर पर करीब चार से पांच टांके लगाए जाने की बात सामने आई है। बताया गया कि कटरा बाजार की महाकाली लाइन के पास स्थित यह पुरानी इमारत करीब एक सदी पुरानी है। लगातार बारिश के चलते भवन की जर्जर हालत और अधिक खराब हो गई। गुरुवार को अचानक इमारत का एक हिस्सा ढह गया और उसका मलबा नीचे आ गिरा। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय बाजार में आवागमन बना हुआ था। मलबा गिरने से एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया और उसे चोटें आईं। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके उपचार के दौरान करीब चार से पांच टांके आने की जानकारी सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!